पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से वर्तमान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से 1 फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा स्पीकर को एक औपचारिक पत्र लिखकर संसद के कामकाज में बदलाव करने का आग्रह किया है। बजट और प्रकाश पर्व एक ही दिन चन्नी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि 1 फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास जी का पवित्र प्रकाश पर्व है, लेकिन इसी दिन केंद्र सरकार द्वारा देश का बजट पेश किया जाना है। उन्होंने तर्क दिया कि बजट पेश होने के कारण सभी सांसदों का सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। ऐसी स्थिति में सांसद इस महत्वपूर्ण धार्मिक दिवस से जुड़े कार्यक्रमों और समारोहों में शामिल नहीं हो सकेंगे। संसद के कामकाज में बदलाव की अपील सांसद चन्नी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस दिन के राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए संसद के शेड्यूल में जरूरी बदलाव किए जाएं। उन्होंने मांग की है कि सरकार 1 फरवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान करे ताकि लोग और जनप्रतिनिधि श्रद्धापूर्वक इस गुरु पर्व को मना सकें।