केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया:शराब नीति मामले में हाईकोर्ट के समन को चुनौती, जज बदलने की मांग; ट्रायल कोर्ट से बरी हो चुके

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब हाईकोर्ट के जज को बदलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं AAP नेता मनीष सिसोदिया ने भी हाईकोर्ट समन मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हाईकोर्ट के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को केजरीवाल, सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को एक्साइज पॉलिसी केस में डिस्चार्ज (रिहा) कर दिया था। इसी दिन CBI ने हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। 9 मार्च को हाईकोर्ट ने CBI की याचिका पर केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 16 मार्च को मामले की सुनवाई होनी है। इस दिन केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *