केटी कला म्यूजियम में सजी आर्ट एग्जिबिशन, आर्टवर्क्स ने मोहा मन

भास्कर न्यूज| अमृतसर शहर के प्रसिद्ध केटी कला म्यूजियम में छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अमृतसर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। म्यूजियम के डायरेक्टर ब्रजेश जॉली ने बताया कि प्रदर्शनी में 50 छात्राओं द्वारा तैयार 90 से अधिक उत्कृष्ट आर्टवर्क प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें पेंटिंग, ग्राफिक्स, प्रिंट, ड्राइंग, इंस्टॉलेशन और स्कल्पचर शामिल हैं। चीफ गेस्ट राजेश कुमार शर्मा ने छात्राओं के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवा कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल पुष्पिंदर वालिया ने क्षेत्र में कला और क्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए केटी कला म्यूजियम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निशा घई, डॉ. ललित गोपाल पराशर, अदिति जैन, शिफाली जौहर सहित कई गणमान्य हस्तियां और कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *