कैंप में 198 मरीजों की हुई जांच

लुधियाना | कलगीधर रोड स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा हड्डियों एवं जोड़ों की जांच के लिए एक विशाल निशुल्क स्कैन कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. सुरेश रिग ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 198 मरीजों की हड्डियों की मुफ्त स्कैनिंग की और जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। डॉ. सुरेश रिग ने वर्तमान जीवनशैली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खान-पान की गलत आदतें हड्डियों की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *