कैथल के दीपक का स्पेन से आज पहुंचेगा शव:करंट लगने से विदेश में मौत हुई, आज होगा संस्कार

कैथल जिले के गांव रिवाड जागीर के करीब 32 वर्षीय युवक दीपक की स्पेन में करंट लगने से मौत हो गई। आज उसका शव गांव में पहुंचेगा। परिवार की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली से दीपक के शव को कैथल के गांव रिवाड़ जागीर लाया जाएगा। वह स्पेन में मेहनत मजदूरी करता था। बात करते समय करंट लगा बता दें कि दीपक फोन पर अपने परिवार के पास वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। अचानक उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य फोन पर उससे बात करने की कोशिश करते रहे। फोन तो चालू रहा, लेकिन युवक बात नहीं कर सका। बाद में कॉल को काटकर परिवार के सदस्यों ने उस व्यक्ति को फोन किया, जिस व्यक्ति के पास वह ठहरा हुआ था और जिसके पास काम कर रहा था। तब उस व्यक्ति ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि दीपक मृत अवस्था में वहां पड़ा हुआ था। इस संबंध में उसने तुरंत परिजनों को बताया। जमीन गिरवी रखकर भेजा था दीपक के भाई सोनू ने बताया कि उन्होंने करीब 21 लाख रुपए लगाकर उसे 10 महीने पहले स्पेन भेजा था। इसके लिए आधा एकड़ जमीन गिरवी रखी थी और कुछ पैसे अपने रिश्तेदारों से उधार लिए थे। परिवार को उम्मीद थी कि दीपक वहां जाकर परिवार की गरीबी को दूर करेगा, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सोनू ने बताया कि दीपक की शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा लड़का 8 साल का और दूसरा लड़का 5 महीने का है। परिवार के पास अब आय कोई अच्छा साधन नहीं नहीं है। दीपक के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *