कैथल शहर में गांव प्योदा की नहर के पास एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दिया कि किसी ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया है। साथ ही उसकी जेब में रखे पैसे भी लेकर भाग गए। पूछताछ में हत्या की वारदात कबूली पुलिस ने तुरंत इसकी वीटी करवा दी और उसे व्यक्ति को अपने पास ही रख लिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने तितरत थाना पुलिस टीम को उस स्थान पर भेजा, जहां से इस व्यक्ति ने लड़की के किडनैप होने का बात कही थी। पुलिस ने नहर पर जाकर देखा तो वहां पर लड़की का शव गड्ढों में पाया गया, जिसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जब उस व्यक्ति से गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने खुद ही अपनी बेटी को मार दिया था। पत्नी पर किसी और से संबंध का शक पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे के साथ संबंध होने का शक था, जिसके चलते आरोपी ने उसकी बेटी को इसलिए मार दिया, क्योंकि वो यह समझता था कि वह बेटी भी उसकी नहीं है। आरोपी की पहचान जिला जींद के गांव जयपुर गधड़ी के गोवर्धन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।