कैथल में पुलिसकर्मी के खाते से निकाले ₹2.60 लाख:मोबाइल पर भेजी चालान की APK फाइल; फोन हुआ हैक

कैथल में अज्ञात आरोपी ने एक पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 2 लाख 60 हजार धोखाधड़ी से निकाल लिए। आरोपी ने उसके मोबाइल पर RTO चालान के नाम से APK फाइल भेजी। इस संबंध में पुलिस कर्मी ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल पर फाइल भेजी गांव पबनावा के अनिल कुमार ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करता है। उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। 21 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर RTO चालान के नाम से APK फाइल आई थी। नेट बैंकिंग का लिया एक्सेस उसने एप को डिलिट कर दिया था। उसे नहीं पता कि वह उसके मोबाइल में इंस्टॉल हो गई। 23 दिसंबर 2025 को उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बैंक खाते से 2 लाख 60 हजार रुपए कट गए। जब उसने बैंक में पता किया तो जानकारी मिली कि अज्ञात आरोपी ने उसके मोबाइल के जरिए बैंक खाते से रुपए निकाले हैं। आरोपी ने नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर खाते से यह राशि किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *