कैथल में बर्खास्त पुलिसकर्मी के नाम पर वसूली:सुनील संधू के नाम बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों से मांग रहे पैसे

कैथल जिले में अनुशासन की एवं नियमों की अवहेलना करने के आरोप में बर्खास्त किए गए हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने एक बार फिर फेसबुक पर लाइव आकर अज्ञात व्यक्तियों पर उनके नाम पर लोगों से रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। सुनील ने कहा कि उनके नाम से कुछ लोगों ने फर्जी फेसबुक खाते बना रखे हैं। स्क्रीन शॉट भी दिखाए वे उनकी फोटो लगाकर लोगों से पैसे मांगते हैं। इसके उन्होंने स्क्रीन शॉट भी ले रखे हैं। इस संबंध में वे जब शिकायत करते हैं तो पैसे मांगने वाले लोग पहली आईडी को बंद करके दूसरी आईडी बना लेते हैं। उनकी आवाज की रिकॉर्डिंग करके मैसेंजर पर लोगों के पास मैसेज भेजते हैं और रुपए की मांग करते हैं। बोले- मुझे रुपए नहीं चाहिए सुनील ने कहा कि उनको किसी से रुपए नहीं चाहिए। रुपए लेने वाले ठग लोगों को ठग रहे हैं और उनकी पोस्टों पर लोग कमेंट करते हैं कि सुनील पैसे मांगने लग गया। ऐसे में बदनामी उनकी हो रही है। सुनील ने कहा कि अगर किसी का साथ नहीं दे सकते तो कम से कम टांग तो न खींचो। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके नाम पर कोई पैसे मांगे तो उसे न दें। वीडियो के बारे में जब सुनील से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अब वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। ये है मामला बता दें कि कैथल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया है। SP उपासना ने बताया था कि सुनील संधू ने DSP पर धमकाने के आरोप लगाए थे, उन्हें इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करने के बजाए सोशल मीडिया पोस्ट की। इससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुई। 9 सदस्यों को किया था लाइन हाजिर वहीं दूसरा, सुनील संधू नशा मुक्ति अभियान के दौरान नशे के साथ आरोपियों को पकड़ने के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते थे, जो कि नियमों के खिलाफ है। अनुशासनहीनता को लेकर सुनील संधू पर कार्रवाई की गई। इस विवाद के बाद 2 दिन पहले ही सुनील संधू समेत नशा मुक्ति टीम के 9 सदस्यों को लाइन हाजिर किया गया था। अब सुनील बर्खास्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *