कैथल जिले में हरियाणा के ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन दोनों अधिकारियों पर एक पोल्ट्री फॉर्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में अधिकारियों पर ये आरोप लगाए थे। उसी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है। निगम के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा का नाम शामिल है। कनेक्शन लेना चाहता था किसान बता दें कि 10 अक्टूबर को ग्रीवांस कमेटी की बैठक कैथल में हुई थी। इस बैठक में गांव हेमू माजरा के बलविंद्र सिंह ने मंत्री विज के सामने शिकायत रखी थी। आरोप था कि उसने अपने गांव के पास खेतों में पोल्ट्री फॉर्म बनाया है। उसके लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। इस संबंध में उसने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की। ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शिकायत अधिकारियों ने कहा कि कनेक्शन तभी मिलेगा, जब वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए देगा। वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं था और उसने रुपए देने से मना कर दिया। इसे लेकर उसने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शिकायत दी। मंत्री विज ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे। इसी पर कार्रवाई करते हुए अब निगम के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गुहला थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।