कैथल में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या:आपसी झगड़े में हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 लोगों पर केस दर्ज

कैथल जिले के नरवल गांव में करीब 34 वर्षीय युवक की डंडे व लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण आपसी झगड़ा बताया गया है। पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने मामले में हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि 29 मार्च को उसका पति संदीप और देवर बाहर गए हुए थे। वो और उसकी देवरानी रीतू घर पर मौजूद थे। तभी उनका पड़ोसी रजत उनके घर में घुस गया। रजत ने आते ही उसकी देवरानी से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसका शोर सुनकर वह वहां पर पहुंची तो तभी रजत उसके व उसकी देवरानी के साथ मार पिटाई करने लगा। इसके बाद वह भाग गया। रीना ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी के परिवार वालों को बताया तो वो भी गालियां देने लगे और उनके साथ मारपीट की। इसमें उसे खुद, उसके ससुर, देवरानी, सास व बच्चों को भी गुम चोटें आई। रात को उसका पति घर पर आ गया तो उन्होंने सारी बात बताई। बाद में जब उसका पति पुलिस को शिकायत देने के लिए राजौंद थाना में जा रहा था। जब वह घर के बाहर निकला ही था तो आरोपियों ने उसके पति को पकड़ लिया और उस पर ऊपर डंडे, लाठियों व ईंटों से हमला कर दिया। सांस लेने में दिक्कत हुई जब तक वह संदीप को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी उसे काफी गुम चोटें मार चुके थे। ज्यादा चोटें लगने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो गई। परिजन उसके पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजौंद लेकर गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने के चलते कैथल से जाने की बात की। वह उसके पति को कैथल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना SHO सतपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *