कैथल जिले के जाखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर देर रात उस समय दहशत फैल गई जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने रिकवरी करने आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक अपनी i20 कार में ठेके की सेल का पैसा लेने पहुंचे थे। इस घटना एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 2 हमलावरों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अमित और राहुल शराब ठेके की रिकवरी के सिलसिले में कैथल के जाखोली अड्डा स्थित ठेके पर पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी i20 कार से उतरे, अचानक 5 से 6 अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग शुरू होते ही ठेके पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस दौरान अमित के हाथ में गोली लगी। एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया की अमित निवासी बलराज नगर कैथल की शिकायत अनुसार 19 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे वह राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी कैथल की कार में उसके साथ शराब ठेके जखोली अड्डा पर गया था। राहुल कैश लेने के लिए ठेके के अंदर चला गया, जबकि अमित गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान मटौर निवासी संदीप वहां आया और हाथ में पकड़े देशी कट्टे से अमित पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद संदीप ने दूसरा फायर किया, जिससे बचने के लिए अमित पीछे हट गया और गोली ड्राइवर सीट पर जा लगी। हाथ में गोली लगने से युवक घायल उसी समय संदीप के साथ मौजूद एक युवक ने अमित को बाहर निकलने की धमकी दी। डर के कारण अमित पीछे की सीट पर जाकर गाड़ी की खिड़की से उतरकर भाग गया। अमित के अनुसार भागते समय 4 युवक उसके पीछे दौड़े, जिसमें खरक पांडवा निवासी एक युवक भी शामिल था, जबकि दो अन्य युवकों के नाम वह नहीं जानता। आरोपियों ने पीछा करते हुए उस पर हथियारों से फायरिंग जारी रखी। अमित जब अनाज मंडी के गेट पर पहुंचा जहां संदीप पिस्टल लेकर पहुंचा और उस पर कई फायर किए, जिनमें एक गोली अमित के दाहिने हाथ में लगी। ट्रक के पास छिपकर बचाई जान घायल अमित ने बताया कि इसके बाद वह जान बचाने के लिए मंडी में खड़े एक ट्रक के पास छिप गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-1, एवीटी, एसडीयु व थाना शहर पुलिस से विशेष टीमें गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए। देसी कट्टे समेत 4 रौंद बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप निवासी मटौर हाल स्टार सिटी कालौनी कैथल को अनाजमंडी कैथल के पास से गिरफ्तार करने के अतिरिक्त ग्योग रोड़ कैथल के पास से करीब 17 वर्षीय जनकपुरी कालौनी कैथल निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया हैं। नाबालिग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा 12 बोर, 4 रौंद और एक खोल बरामद किया गया। पुरानी रंजिश के चलते किया हमला पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि पुरानी रंजिश में फरवरी 2014 में अमित ने उसके साथ राहुल निवासी दयालपुर के साथ मिलकर मटोर निवासी मंदीप की हत्या की थी। जिस बारे जी आर पी थाना कुरुक्षेत्र में अभियोग अंकित है। उक्त मामले में दोनों आरोपी वर्ष 2015 में बरी हो गए। इसी रंजिश के कारण योजनाबद्द तरिके से संदीप निवासी मटौर हाल शुगर मिल कैथल (मृतक मंदीप का भाई) ने अपने साथी कुलदीप और अन्य के साथ मिलकर अमित पर फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। जांच दौरान सामने आया कि घायल अमित का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। जिस पर मर्डर, आर्मज, एक्ट, हत्या का प्रयास, लडाई झगड़ा, शराब तस्करी, चोरी ठगी आदि के जिला कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी जीआरपी आदि में 21 के करीब मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हे शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।