कैथल में शादी का झांसा देकर विधवा से रेप:दो बच्चों की मां, 4 साल से अवैध संबंध बना रहा था आरोपी

कैथल जिले में सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 40 वर्षीय विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। वह महिला दो बच्चों की मां है। पास के एक गांव में रहने वाले युवक ने उस महिला को शादी का झांसा दिया था और करीब 4 साल से उसके साथ रेप कर रहा था। जब महिला उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव बनाने लगी, तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस संबंध में महिला ने सीवन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति की 5 साल पहले हो चुकी मौत महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की करीब 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। हरविंद्र नामक युवक उसके पति का दोस्त है, जिसका उनके घर पर आना-जाना था। पति की मौत के बाद हरविंद्र ने उसे झांसा दिया कि वह जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा। यह कहकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में आरोपी करीब 4 साल से लगातार उसके साथ रेप करता रहा। शादी की बात पर टालमटोल वहीं जब उसने उसे शादी करने के लिए कहा, तो पहले तो आरोपी ने टालमटोल की, लेकिन बाद में शादी करने से साफ मना कर गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीवन थाना एसएचओ पारस कुमार ने बताया कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *