कैथल में तितरम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में करीब 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे पाया गया। हालांकि अभी दुर्घटना के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन का ड्राइवर उसे टक्कर मार कर फरार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। यूपी का रहने वाला मृतक की पहचान हजरत नगर उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय मनवीर सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने जैसे ही घटना को देखा तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 व तितरम थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तितरम थाना के जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मनवीर की शादी हो चुकी है। वह कई साल से कैथल में रह रहा था। यहां पर चिनाई के मिस्त्री का काम करता था। परिवार के पत्नी के अलावा एक बच्चा भी है।