कैथल सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:पेड़ से टकराई बाइक, तीन बच्चों का पिता, यूपी से मजदूरी करने आया था

कैथल जिले के गांव खुराना में सड़क दुर्घटना में करीब 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव दयोरा से खुराना की ओर जा रहा था, जैसे ही गांव खुराना के पास पहुंचा, तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी राहगीरों ने जैसे ही दुर्घटना को देखा, तो तुरंत सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। भट्ठे पर काम करता था मृतक व्यक्ति की पहचान यूपी के बदायूं के 40 वर्षीय खुशीराम के रूप में हुई है। खुशीराम गांव दयोरा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। पुलिस ने अस्पताल भिजवाया शव सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *