कैब ड्राइवर का युवती से माफी मांगने का VIDEO:सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर की थी, चंडीगढ़ पुलिस ने FIR नहीं की

चंडीगढ़ में युवती को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस थाने में युवती से माफी मांग रहा है। युवती ने ही यह वीडियो थाने के बाहर कैब ड्राइवर का बना लिया था। माफी मांगते हुए आरोपी ड्राइवर ने कहा- 27 तारीख को कैब बुक हुई थी। किसी युवती की रिक्वेस्ट आई थी, तब कैब मैं चला रहा था। उसकी रिक्वेस्ट मैंने एक्सेप्ट की। मुझसे गलती से मैसेज हो गए थे, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आगे से वह चीज किसी और लड़की से नहीं होगी। इस मामले पर पुलिस पर समझौता कराने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। मगर, अब पुलिस ने सफाई दी कि उन्होंने कंप्लेंट के बाद तुरंत एड्रेस निकलवा कर आरोपी को थाने बुलाया। युवती भी परिवार के साथ आई। आरोपी ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तो युवती ने माफ कर दिया और लिखित में भी दिया। बता दें कि आरोपी ड्राइवर ने रात 12 बजे कैब बुकिंग करने पर युवती को मैसेज भेजकर कहा था- फ्री राइड चाहिए?, सेक्स करोगी?, जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा युवती ने इसके स्क्रीनशॉट समेत शिकायत पुलिस को दे दी। जिससे कैब ड्राइवर की करतूत की पूरी पोल खुल गई थी। हालांकि आरोपी ड्राइवर पर तुरंत केस दर्ज करने के बजाय चंडीगढ़ पुलिस भी माफी से संतुष्ट हो गई और समझौता कराकर निपटारा कर दिया। कैब ड्राइवर की चैट, जिसमें सेक्स का ऑफर दिया.. कार्रवाई की जगह समझौता पर पुलिस की 2 अहम बातें.. आरोपी ड्राइवर का मैसेज, पूछा- आपका बॉयफ्रेंड है क्या? युवती को अश्लील मैसेज से जुड़ा पूरा मामला… आरोपी ड्राइवर की चैट, जिसमें माफी मांगी, फिर धमकाया… *********************** ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में चलती बाइक पर राइडर ने छात्रा को छेड़ा, विरोध किया तो नीचे गिराया चंडीगढ़ में एक राइडर ने चलती बाइक पर 11वीं छात्रा से छेड़छाड़ की। बाइक पर चलते समय छात्रा को कई बार गलत तरीके से टच किया। राइडर काफी दूर तक एक हाथ से ही बाइक चलाता रहा, दूसरे हाथ से छेड़छाड़ करता रहा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी उल्टा छात्रा को ही धमकाने लगा। छात्रा ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने बाइक की स्पीड बढ़ा ली। काफी दूर ऐसे ही चलने के बाद छात्रा ने विरोध किया तो बाइक डिस बैलेंस होकर नीचे गिर गई (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *