हरियाणा एंटी करॅप्शन ब्यूरो की टीम कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में आरोपी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर को आज कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी को रिमांड पर लेकर एसीबी घोटाले से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ करने का प्रयास करेगी। आरोपी को एसीबी ने 25 मार्च को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में आरोपी दिलीप कुमार राघव को कोटक महिंद्रा बैंक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अपराध के समय वह बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी के साथ मिलीभगत कर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन पंचकूला को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के संबंध में झूठी रिपोर्टें प्रस्तुत की। पूर्व अकाउंट अफसर का नाम उगला पंचकूला नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक का नाम पूरे मामले में सामने आया है। बैंक कर्मियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि विशाल कौशिक ने बैंक खाता खुलवाने व एफडी ट्रांसफर करने में सहयोग किया। जिसके बदले उसने कैश और गिफ्ट लिए हैं। विशाल कौशिक फिलहाल कालका नगर परिषद के EO के पद पर हैं। प्राइवेट अकाउंट में रकम ट्रांसफर पंचकूला नगर निगम की एफडी की राशि प्राइवेट व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर हुई है, उसके बाद चंडीगढ़ के बड़े कारोबारी के खातों में ट्रांसफर हुई है। एंटी करॅप्शन ब्यूरो की टीम उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके खातों में यह ट्रांजेक्शन हुई है। अब जानिए कैसे हुआ खुलासा…