खड़े ट्रक से स्कूटी टकराई, 2 की मौत; 1 गंभीर

मोती नगर के मोहन दाई कैंसर अस्पताल के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों में से दो ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान विजय मसीह (43) वासी घाटी मोहल्ला और गौरव सहगल (38) वासी हैबोवाल के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा साथी अभिपाल (23) वासी अहाता शेरगंज, गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। मोहन देई कैंसर अस्पताल के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार एक स्कूटी पर सवार थे तीनों, हेलमेट भी नहीं पहना था तीनों दोस्त एक ही स्कूटी पर शेरपुर चौक से समराला चौक की ओर जा रहे थे। ओवरस्पीड के कारण स्कूटी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े सामान से भरे ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में स्कूटी चला रहे विजय मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल गौरव और अभिपाल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गौरव ने भी दम तोड़ दिया। अभिपाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक विजय मसीह के परिजन खुश खोसला ने बताया कि विजय फेरी लगाकर चादरें बेचता था। उसके दो बच्चे हैं। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *