खली ने विज के अंगूठे पर कराया प्लास्टर, VIDEO:मंत्री बोले- तुम हड्‌डी तोड़ते और जोड़ते हो, तुम्ही करो इसे; खिलखिलाकर हंसे रेसलर

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे के प्लास्टर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। चर्चा की वजह है कि उनका प्लास्टर पूर्व रेसलर ग्रेट खली ने कराया है। विज ने कहा कि तुम (खली) हड्‌डी तोड़ते और जोड़ते रहते हो। ऐसे में तुम ही मेरा प्लास्टर चढ़वाओ। विज के इस बात को लेकर खली खूब हंसे। दरअसल, एक महीने से पहले घर में ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद से अंगूठा दर्द करता था। इसके बावजूद वह अंबाला छावनी में बारिश से पहले नालों का हाल जानने, चंडीगढ़ में आते जाते रहे। इसी दर्द के साथ वह दिल्ली में भी अंबाला छावनी के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मिलने चले गए। इसी दौरान दर्द बढ़ता रहा है। इसके बाद 24 जून को जब दर्द अधिक बढ़ गया तो उन्होंने सिविल अस्पताल में एक्सरे कराया। इसके बाद एक निजी डॉक्टर का दिखाया तो पता चला कि उनके अंगूठे में एयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें कम से कम तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी है। इसलिए वह इन दिनों घर में रहकर ही बेड रेस्ट ले रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी राहत नहीं मिली है, उनकी दिक्कत बनी हुई है। प्लास्टर से परेशान हुए विज कैबिनेट मंत्री अनिल विज डॉक्टरों के चढ़ाए प्लास्टर से परेशान हो गए। इसकी वजह यह रही उनके अंगूठे के साथ वाली उंगली को भी चिकित्सकों ने प्लास्ट के साथ जोड़ दिया। इससे वह उन्हें काफी दिक्कत हुई। उन्होंने अपनी इस परेशानी को डॉक्टरों को भी बताया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने कहा कि चूंकि फैक्चर एयरलाइन है, इसलिए सपोर्ट के लिए ऐसा प्लास्टर किया गया है। ऐसे हुई ग्रेट खली की एंट्री हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पूर्व रेसलर खली अच्छे दोस्त हैं, जब उन्हें पता चला कि विज की तबीयत खराब है तो वह उनसे मिलने अंबाला में उनके घर पहुंचे। जब खली घर में बैठकर विज का हालचाल रह रहे थे इसी दौरान विज का हालचाल लेने के लिए डॉक्टरों की एक टीम पहुंची। विज ने कहा कि ये प्लास्टर मुझे परेशान कर रहा है, इसलिए इसको काट दो या दूसरा प्लास्टर चढ़ाओ। इस पर खली ने कहा, मैं एक विशेष प्लास्टर चढ़वाता हूं। फिर डॉक्टरों की मदद से उन्होंने विज का सिर्फ अंगूठे पर ही प्लास्टर कराया। विज खली से बोले- तुम हड्‌डी तोड़ते हैं और जोड़ते रहते हो खली से मुलाकात के दौरान अनिल विज ने कहा, तुम तो अंडर टेकर तक को हरा चुके हो। तुम हड्‌डी तोड़ते और जोड़ते रहते हो। ऐसे में तुम ही मेरा प्लास्टर चढ़वाओ। विज के इस बयान को लेकर खली खूब हंसे। विज ने बताया कि वह घर से निकलने के लिए एक विशेष चप्पल बनवा रहे हैं। इस काम में उन्होंने अपने भाई की मदद ली है। ऑफिस नहीं जाने का विज को मलाल कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि वह घर में बैठकर काम नहीं कर सकते हैं। उनको जनता ने जिम्मेदारी दी है वह उसे बढ़िया तरीके से निभाना चाहते हैं। उन्हें जनता के बीच जाकर काम करना ही अच्छा लगता है। यदि वह अधिक दिन और घर में रह गए तो वह बीमार हो जाएंगे। अनिल विज ने बताया कि वह डॉक्टरों के बताए प्रिकॉशन को लेकर जल्द ही ऑफिस जॉइन करेंगे। संभावना है कि मंगलवार यानी कल से अनिल विज सिविल सचिवालय में दिखाई दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *