खोदावंदपुर में बाइक चोरी:चिकन दुकान के बाहर से हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। मिर्जापुर गांव निवासी मो. लुकमान की बाइक एक चिकन दुकान के बाहर से चोरी हो गई। मो. लुकमान ने खोदावंदपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बीएस6 (2020 मॉडल, नंबर BR09AG2204) मोटरसाइकिल एक छोटे चिकन दुकान के पास खड़ी की थी। बाइक का रंग काला और सिल्वर बताया गया है। आवेदन के अनुसार, लुकमान दुकान से रोजा तोड़ने के लिए घर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन भी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने वाहन के चेसिस नंबर और इंजन नंबर का भी जिक्र करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। खोदावंदपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *