दरभंगा में सोमवार को एक युवक (22) का शव फंदे से लटका मिला है। वह 18 मई शाम पांच बजे मुंबई से गांव आया था। उसी दिन उसकी प्रेमिका की शादी थी। परिजनों ने प्रेमिका के भाइयों पर हत्या कर शव को गमछा से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान आकाश सहनी (22 ) के रूप में हुई है। लड़की का घर प्रेमी के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। आरोप है कि कहीं दूसरी जगह मर्डर कर शव को घर में टांग दिया गया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए DMCH भेज दिया है। FSL और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल टावर के पास एक सुनसान एसबेस्टस के घर में युवक की बॉडी मिली है। आकाश मुंबई में रह कर 3 साल से मजदूरी करता था। भाई बोला- गर्लफ्रेंड के बुलाने पर मुंबई से आया था मृतक के भाई विकास सहनी ने पुलिस को बताया, गांव के एक लड़की से आकाश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। प्रेमिका के बुलाने पर ही वह गांव आया था। विकास का आरोप है कि विनोद भगत, उनके बेटे जितेन्द्र और फलीन्दर भगत ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर आकाश की हत्या की है। फिर शव को घर में लाकर गमछा से लटका दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है। आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गश्ती बढ़ा दी गई है। सभी आरोपी फरार हैं। प्रेमिका की विदाई भी नहीं हो सकी है। फंदे से लटकी मिली लाश मृतक के परिजनों का कहना है कि, ‘शनिवार की रात गांव की एक लड़की की शादी थी। वह आकाश की प्रेमिका थी। उसने फोन कर आकाश को गांव बुलाया था। शाम को गांव के चार युवक आकाश को घर से बुलाकर ले गए।’ रात दो बजे तक दादी जागती रहीं। सुबह चाय बनाकर पोते को आवाज दी तो गेट नहीं खुला। नीचे झुककर देखा तो आकाश फंदे से लटका था। शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे। गेट खोलकर देखा तो शव लटका हुआ था। मृतक के माता पिता हरिद्वार में रहकर काम करते हैं।’ DSP ज्योति कुमारी ने बताया कि, पुलिस प्रेमी-प्रेमिका के मोबाइल की जांच कर रही है। घटना की रात विकास कुमार के साथ कौन-कौन था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें पटना में गला दबाकर युवक की हत्या:प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम, गांव के बाहर खेत में मिला शव; सोमवार रात से था लापता पटना जिले के मसौढ़ी में अपराधियों ने गला दबाकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को खेत में फेंक दिया। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका है। घटना उस्मानचक गांव की है। पिता अजीत कुमार ने बताया कि रजनीश कुमार(21) सोमवार रात 9 बजे घर से निकला था। उसके बाद लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद लहसुना थाने को इसकी सूचना दी। मंगलवार को सुबह गांव के बाहर खेत में शव मिला। पूरी खबर पढ़ें