सहरसा में 12 फरवरी को नदी किनारे सिर कटी लाश मिली थी। मृतक की पहचान राजेश कुमार(28) के रूप में हुई थी। 5 दिन बाद पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। राजेश की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका के भाई ने की थी। मर्डर के लिए उसने बड़ी प्लानिंग की। आरोपी ने राजेश को पहले बेंगलुरु से यह कहकर बिहार बुलवाया कि वो उसकी अपनी बहन से शादी करवा देगा। राजेश के सहरसा पहुंचने पर वो उसे खाना खिलाने के बाहने ले जा रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते में आरोपी ने राजेश के सिर में गोली मारी, फिर उसकी पहचान छिपानी के लिए उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। शव को नदी किनारे खेत में छोड़ दिया और सिर को नदी में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के भाई बीरबल के दोस्त दर्शन को गिरफ्तार किया है। हालांकि, बीरबल की तलाश जारी है। मर्डर के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए.. सबसे पहले पढ़िए गिरफ्तार दर्शन की कबूलनामा गिरफ्तार दर्शन ने पुलिस की पूछताछ में बताया, ‘5 फरवरी को बीरबल ने अपनी बहन से कहा था कि वो उसकी शादी राजेश से करवा देंगा। तुम राजेश को बेंगलुरु से बुलाओ। फिर बीरबल की बहन ने राजेश को 6 फरवरी को बेंगलुरु से बिहार बुलाया था। राजेश अपनी प्रेमिका की बात पर भरोसा कर 11 फरवरी को सहरसा स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर राजेश को रिसीव करने के लिए मैं पहले से मौजूद था। राजेश, मैं और बीरबल ने करीब 10 साल पहले मेडिकल में साथ काम किया था, तभी से हम तीनों में गहरी दोस्ती थी। राजेश बाद में बेंगलुरु चला गया, लेकिन संपर्क बना रहा।’ दर्शन ने पुलिस को आगे बताया, ‘बीरबल ने प्लानिंग की थी कि राजेश को मैं खाना खिलाकर जंगल के रास्ते से लाऊंगा। इसी दौरान बीरबल अपने कुछ लोगों के साथ राजेश को किडनैप करेगा और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर देंगे।’ पहले राजेश के सिर में गोली मारी थी दर्शन ने पुलिस को बताया कि हमलोगों ने राजेश को मोहनपुर गांव के पास सुरसर नदी किनारे एक मक्के के खेत में ले गए। यहां पहले उसके सिर में एक गोली मारी, जिससे वो गिर पड़ा। फिर धारदार चाकू से गला काटकर सिर शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए धड़ को नदी किनारे फेंक दिया और सिर को घटनास्थल से 500 मीटर दूर नदी के बीचोंबीच फेंक दिया। राजेश के मोबाइल से खुला हत्या की गुत्थी घटनास्थल से राजेश का मोबाइल गायब था। पुलिस ने सबसे पहले राजेश के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड पता किया तो पता चला कि राजेश बार-बार एक महिला से बात कर रहा था। 6 फरवरी से लेकर घटना के दिन तक महिला और उसके भाई बीरबल के मोबाइल लगातार एक ही लोकेशन पर थे। दर्शन का मोबाइल भी उस समय घटनास्थल इलाके में एक्टिव था। इसके बाद पुलिस ने राजेश के दोस्त दर्शन को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। अब सिलसिलेवार जानिए घटना की पूरी कहानी सहरसा में 11 फरवरी को सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के मैना अरसी मुख्य मार्ग स्थित सुरसर नदी के किनारे सिर कटी शव मिली थी। देहद पंचायत के पमदपुर मौजा में सुरसर नदी के पूर्वी किनारे पर ग्रामीणों ने शव को देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सोनबर्षा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का सिर तलाशना शुरू किया तो घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बोरे में युवक का सिर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा के SP हिमांशु और सिमरी बख्तियारपुर के DSP मुकेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने युवक के शव की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की, ताकि उसके परिजन तक पहुंच सके। शुक्रवार को राजेश के चाचा ने शव की पहचान की। मृतक की कनपटी के पास गहरे जख्म के निशान भी थे। पुलिस ने खंगाला राजेश का मोबाइल पुलिस ने राजेश का मोबाइल खंगाला। इस दौरान पुलिस को पता चला कि राजेश की किसी महिला से अवैध संबंध था। दोनों अक्सर छिप-छिप कर मिला करते थे। पुलिस उस महिला के पास पहुंची। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 2023 में मेरे पति को अफेयर के बारे में जानकारी मिल गई था। इसके बाद मेरे साथ अक्सर मारपीत करता था। फिर हम अलग रहने लगे थे। महिला ने पति को छोड़ राजेश से शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि, राजेश ज्यादा कमाता नहीं था, इसकी वजह से वो महिला को अपने साथ नहीं रख रहा था। महिला के भाई बीरबल को लव मैरिज पसंद नहीं थी पुलिस को क्लू मिला कि महिला का एक भाई है। जिसका नाम बीरबल है। बीरबल को यह पसंद नहीं था कि, उसकी बहन लव मैरिज करे। उसे इस बात की भनक लगी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इसके बाद बीरबल ने हत्या का प्लान बनाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।