गली में ईंटें लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:जलालाबाद के गांव में खूब चले ईंट-पत्थर; हमले का वीडियो सामने आया

पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद उपमंडल के गांव दरोगा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच गली में ईंटें लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। थाना अमीर खास के एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घायल लोगों की एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) प्राप्त नहीं हुई है। एमएलआर मिलने के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गली में ईंटें लगाने को लेकर हुआ विवाद एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि गांव में गली में ईंटों की सड़क बनाई जा रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर मामला तूल पकड़ गया और दोनों ओर से गाली-गलौज के साथ ईंटों से वार शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में कितने लोग घायल हुए हैं, यह एमएलआर मिलने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच पूरी होने पर जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *