गाजियाबाद में पानी की टंकी को गिराया गया:वैशाली स्थित जर्जर टंकी 5 सेंकेंड में ही मलबे में तब्दील हुई

गाजियाबाद में बुधवार को करीब 30 साल पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। अब इसी स्थान पर नई और आधुनिक टंकी का बनाई जाएगी। टंकी गिराए जाने का करीब 11 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पोकलेन मशीन से उसे तोड़ा जा रहा है। वीडियो में पोकलेन मशीन एक-एक कर टंकी के पिलर को तोड़ रही है। जैसे ही एक ओर का पिलर टूटा, पूरी टंकी भरभराकर गिर गई और मलबे में तब्दील हो गई। टंकी गिरते ही धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे कुछ देर तक आसपास कुछ दिखाई नहीं दिया। जीडीए ने बनाकर नगर निगम को हैंडओवर किया था
करीब 30 साल पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 में पानी की टंकी बनवाई थी। वर्ष 2005 में जीडीए ने इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। इसी टंकी से सेक्टर-4 के करीब 15 हजार लोगों के घरों में पानी की सप्लाई होती थी। टंकी काफी पुरानी हो जाने के कारण उसकी छत और ऊपरी हिस्से का प्लास्टर गिरने लगा था। फरवरी में प्राधिकरण ने यहां नई टंकी बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद से इसमें पानी भरना बंद कर दिया गया था। हालांकि, घरों में दूसरे सेक्टरों की टंकियों से पानी की सप्लाई जारी रही। समय से पहले जर्जर हुई टंकी
जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नई टंकी बनाने से पहले पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोकलेन मशीन से पुरानी टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। अब जल्द ही इसी स्थान पर नई टंकी के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह टंकी निर्धारित समय से पहले ही जर्जर हो गई थी, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर इसे गिराने का फैसला लिया गया। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *