गाजी गुल्ला में पब्लिक ने गुंडागर्दी कर रहे तीन मनचले पीटे

जालंधर | गाजी गुल्ला में मंगलवार को बाइक सवार तीन मनचलों ने पिता के साथ बाइक पर जा रही युवती से छेड़खानी की। पिता ने विरोध किया तो मनचले बदमाशी करने लगे। यह देख कर गुस्से में आई पब्लिक ने तीनों को पकड़ कर अच्छी तरह से सेवा की। सड़क पर तीनों ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी, तब जाकर उनको छोड़ा गया। युवती के पिता ने कहा- वह बेटी के साथ दही भल्ले लेकर लौट रहे थे। बाइक पर आए तीन युवकों ने बेटी को छेड़खानी करनी शुरू कर दी। मैंने उनका विरोध किया तो वह उनके हाथापाई करने लगे। पब्लिक उनकी मदद के लिए आई और तीनों मनचलों को मौके पर सबक सिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *