गिल नहर पुल से विश्वकर्मा चौक का रास्ता 15 दिन तक बंद रहेगा

लुधियाना| नगर निगम की तरफ से सबसे प्रमुख गिल रोड पर निर्माण कार्य के लिए सड़क को खोदना शुरू कर दिया है। इसके चलते इस सड़क पर गिल नहर पुल से लेकर विश्वकर्मा चौक की तरफ जाने वाले एक तरफ के रास्ते को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। इससे हालात वीरवार को काफी बदतर नजर आए। सारा ट्रैफिक सदर्न बाईपास होते हुए दुगरी की तरफ मुड़ने लगा और गिल नहर चौक के पास भारी जाम के हालात नजर आए। हैरानी की बात ये सामने आई है कि निगम ने जिस कॉन्ट्रेक्टर को सड़क बनाने का काम सौंपा था, उसकी तरफ से अचानक से सड़क को बंद कर दिया गया। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी इसे लेकर पहले से कोई रूट प्लान तैयार नहीं किया और जनता को सार्वजनिक जानकारी पहले नहीं दी कि सड़क कब से कब तक बंद रहेगी और विकल्प के लिए लोग किस रास्ते को अप्लाई करें। ऐसे में ऐसी बदइंतजामी के कारण जनता भारी परेशान नजर आई है। वहीं, अब ये सड़क आगामी 15 दिनों तक प्रभावित रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *