गुरदासपुर में कांग्रेस नेता हेरोइन के साथ पकड़ा:श्मशान घाट की झाड़ियों में कर रहा था नशा, सांसद रंधावा के साथ फोटो सामने आई

गुरदासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को चिट्टे (हेरोइन) का नशा करते हुए पकड़ा। वह गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने नेता को देख लिया। ये कार्रवाई बटाला पुलिस ने की है। गिरफ्तार नेता गुरकीरत सिंह कालू कांग्रेस के पंजाब के एससी विंग का कन्वीनर है। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहा है। वडाला बांगर के रहने वाले कालू को गांव मूला सुनइयां के श्मशान घाट से पकड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर बटाला में मामला दर्ज कर लिया है। श्मशान घाट की झाड़ियों में बैठा था
थाना सदर बटाला के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत उनकी टीम शुक्रवार को इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने श्मशान घाट की झाड़ियों में एक युवक को बैठे देखा। कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
मौके पर पहुंचने पर युवक सिल्वर फॉयल पर नशीला पदार्थ रखकर उसे पाइप की तरह बनाकर सेवन कर रहा था। नेता को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। ——— ये खबर भी पढ़ें… ड्रग ओवरडोज से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, बोला- बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो अमृतसर के थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने बेटे का शव का सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को पकड़ रही हैं, लेकिन नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *