गुरदासपुर में आज (5 मार्च) सुबह 8 बजे ज्वेलर के घर से 7 करोड़ रुपए लूट लिए गए। पांच लुटेरे निहंग सिंह के बाणे में आए। इनमें एक लुटेरे ने ज्वेलर की पत्नी के सिर पर पिस्टल अड़ा दिया और फिर पूरे परिवार को बंधक बना दिया। इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। जाते सयम वे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वेलर की पत्नी ने बताईं 4 बड़ी बातें… मामले की जांच कर रही पुलिस मौके पर पहुंचे डीएसपी तरजिंदर सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार निहंग सिंह के वेश में पांच व्यक्ति उनके घर पर आए थे। जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनके पास हथियार भी मौजूद थे। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा