गुरुग्राम में एनएच 48 दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। एंबियंस मॉल के सामने एक बाइकर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक के अगले टायर को ऊपर उठाकर (व्हीली) खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने से न केवल खुद की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी खतरा होता है। ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड्स के बीच खाली जगह दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जाम कम करने के लिए नए बैरिकेड्स और डेडिकेटेड लेन बनाई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एंबियंस मॉल के सामने प्लान बैरिकेड्स शुरू किए थे। अब यहां एंबियंस मॉल, शंकर चौक और आईएफएफसीओ चौक की ओर जाने के लिए तीन अलग-अलग डेडिकेटेड रास्ते बनाए गए हैं। खाली जगह का गलत इस्तेमाल इससे दिल्ली से एंट्री करने वाले वाहनों के लिए कुछ जगह खाली रह गई है। इस खाली जगह का गलत इस्तेमाल हो रहा है। बाइकर्स अब इसे स्टंट करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।वीडियो में बाइकर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए अगला टायर ऊपर उठाता दिख रहा है। आसपास वाहन चल रहे हैं, जिससे अन्य यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। नए बैरिकेड्स से जाम कम, लेकिन स्टंट बढ़े ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि नए बैरिकेड्स से जाम तो कम हुआ है, लेकिन स्टंटबाजी जैसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें बढ़ रही हैं। वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील है कि सड़क नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से दूर रहें। ट्रैफिक पुलिस को भी ऐसे स्पॉट पर पैट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए ताकि जाम कम होने के साथ-सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।