गुरुग्राम की सोसाइटी में 7 मजदूरों की मौत:प्रोजेक्ट मैनेजर-इंजीनियर गिरफ्तार; 3 कर्मचारी सस्पेंड; कंस्ट्रक्शन रोकने के आदेश

गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में मिट्‌टी खिसकने से 7 मजदूरों की मौत के मामले में बिलासपुर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश वीर और स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पांडे शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को मृतक सुपरवाइजर के भाई की शिकायत पर 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था। उधर, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने घटना को लेकर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही, 3 कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। वे मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हैं। वहीं, लेबर डिपार्टमेंट ने सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रवि अग्रवाल को नोटिस जारी कर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम रोकने का आदेश जारी किया है। DC अजय कुमार के आदेश पर मानेसर SDM दर्शन यादव की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए…कैसे हुआ हादसा मृतक सुपरवाइजर सतीश यादव के बारे में जानिए…. 5 साल पहले हुई सतीश की शादी मृतकों में शामिल सुपरवाइजर सतीश यादव राजस्थान के डीग के रहने वाले थे। मंगलवार को उनके परिजन गुरुग्राम पहुंचे और पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। सतीश यादव की शादी 5 साल पहले राधिका यादव से हुई थी। उनका एक 5 साल का बेटा ऋषभ भी है। उनके परिवार में उनकी मां और तीन भाई हैं। 50 लाख और पत्नी को पेंशन देने का वादा कई साल पहले सतीश के पिता का निधन हो गया था। वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। सतीश के परिवार का कहना है कि कंपनी ने उन्हें 15 लाख का चेक दिया है। 50 लाख रुपए की राशि और मृतक की पत्नी को हर महीने 20 हजार रुपए पेंशन देने का वादा किया है। कच्चा गड्‌ढा खोदने का आरोप सतीश के भाई मुरारी लाल ने बिलासपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी में एसटीपी प्लांट निर्माण का कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी (BICPL) द्वारा किया जा रहा था। यहां गहरा कच्चा गड्ढा खोदकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। इन लोगों पर आरोप लगाए मुरारी लाल ने आरोप लगाया कि ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कंपनी, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी (BICPL), ठेकेदार दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज दिनेशवीर, साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज विकास पांडे और सेफ्टी इंचार्ज ऑफिसर द्वारा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इसी कारण मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ, जिसमें उनके भाई और अन्य मजदूरों की मौत हो गई। अब जानिए ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी की तरफ से क्या कहा गया… हम मृतकों-घायलों के परिवारों के साथ हैं सिदरावली में बनी ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर से करीब 40 किलोमीटर दूर है, जबकि यहां से राजस्थान बॉर्डर करीब 10 किलोमीटर ही दूर है। घटना के बाद सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से बयान जारी कर कहा- “हमें निर्माणाधीन साइट पर हुई दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है। इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ठेकेदार को नोटिस भेजा, 3 सस्पेंड आगे लिखा- शुरुआती तौर पर लगता है कि ये हादसा कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले ठेकेदार, बालाजी इंफ्राटेक एंड कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही से हुआ है। हमने तुरंत ठेकेदार को एक नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे इस हादसे की वजह पूछी गई है। हमने इस घटना की जांच के लिए एक अलग टीम भी बनाई है। जांच पूरी होने तक, हमने प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे तीन कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। सख्त नियम बनाएंगे, ताकि ऐसी घटनाएं न हों कंपनी की आरे से कहा गया कि हम जानते हैं कि इस नुकसान को कभी भरा नहीं जा सकता, लेकिन हम पीड़ित मजदूरों और उनके परिवारों को तुरंत पैसे, इलाज और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया करा रहे हैं। साथ ही, हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम अपनी सभी चालू परियोजनाओं में सुरक्षा के नियमों को और भी सख्त करने के लिए दोबारा जांच कर रहे हैं, ताकि आगे से ऐसी घटनाएं न हों।” पुलिस बोली- रात साढ़े 3 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रात को ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया था। रात करीब साढ़े तीन बजे तक राहत बचाव कार्य चला। स्थिति अब नियंत्रण में है। सभी मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ————————————– ये खबर भी पढ़ें :- 7 मजदूरों की मौत छिपाने की कोशिश:गुरुग्राम से भिवाड़ी भेजे शव, सोसाइटी के बाहर बाउंसर तैनात किए; पुलिस के पास राजस्थान से आई सूचना गुरुग्राम की ‘सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स’ सोसाइटी में सोमवार रात मिट्टी ढहने से 7 मजदूरों की मौत के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि 10-11 मजदूरों के मिट्टी के नीचे दबने के बाद बिल्डर और ठेकेदार ने प्रशासनिक मदद लेने की बजाय घटना को दबाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *