गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:एक दर्जन से अधिक विद्यालयों को भेजा ई-मेल, बम डिस्पोजल यूनिट पहुंची

गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल भेजकर स्कूलों की बिल्डिंग में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। उधर, स्कूल प्रशासन ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह स्कूल खुलने के समय करीब एक दर्जन स्कूलों को एक साथ धमकी भरा मेल भेजा गया है। पुलिस टीम स्कूलों के आसपास जांच कर रही है। स्कूल स्टॉफ और बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। परिजनों से शांत रहने की अपील
पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम और आसपास के स्कूलों को पहले भी ऐसी धमकी मिली है। प्रशासन ने अभिभावकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साइबर टीम ई-मेल ट्रेस करने में जुटी हुई है। DAV स्कूल में तलाशी अभियान जारी गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल में पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल कैंपस को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से क्लासरूम भी चेक कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *