गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर की गुंडागर्दी, VIDEO:नशे में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, कार टकराते-टकराते बची; विरोध किया तो मारने को दौड़ा

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक टैक्सी ड्राइवर नशे में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते और गुंडागर्दी करते दिखा। ड्राइवर कई किलोमीटर रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाता है, तभी यशोभूमि राउंड अबाउट के पास सामने से आ रही एक कार से टकराने से बाल-बाल बचा। जैसे ही सामने से आ रही गाड़ी का ड्राइवर टैक्सी को आते देखता है, वो कार की स्पीड कम कर लेता है। कार ड्राइवर जब रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने का विरोध करता है तो टैक्सी ड्राइवर एक साथी के साथ बाहर निकलता है और उसके साथ गाली-गलौज करने लगता है। इसके बाद दूसरी कार का ड्राइवर उनसे बचते हुए निकल जाता है, लेकिन कार में मौजूद डैश कैम में इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया। अब कार ड्राइवर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली की तरफ जाते हुए हुई। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है… लगातार हो रहे हादसे द्वारका एक्सप्रेसवे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट यशीश यादव ने वीडियो सामने आने पर कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे का 18.9 किमी का हिस्सा गुरुग्राम और बाकी का 10.1 किमी का हिस्सा दिल्ली क्षेत्र में है। यहां रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने और एक्सीडेंट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर ऐसी लापरवाही न सिर्फ खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *