हरियाणा के गुरुग्राम में यूपी की शादीशुदा युवती शीलू देवी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि मैरिटल अफेयर के शक में उसके पति ने ही तकिए से मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सन्नी के दिमाग में पत्नी के चरित्र को लेकर शक बन गया था। वह छोटी छोटी बातों के लिए टोका टोकी करने लगा, जिससे उनके बीच झगड़ा बढ़ गया। आखिरकार इसी शक की आग में उसने बेकसूर पत्नी की जान ले ली। हत्या के बाद वह दो घंटे तक पत्नी की डेडबॉडी के पास बैठा रहा और बचने की प्लानिंग करता रहा। मगर, जब बचने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो डेडबॉडी को बिस्तर पर डालकर रूम को बाहर से लॉक कर फरार हो गया। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने वारदात के करीब 12 घंटे बाद अपने छोटे साले आलोक को कॉल करके कहा कि गलती से तुम्हारी बहन मेरे से मर गई है। मैं मोबाइल बंद कर रहा हूं और गोरखपुर भाग जाऊंगा। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ करके पहले आगरा और फिर जयपुर भाग गया। इससे पहले उसने अपने और पत्नी के मोबाइल से इंस्टाग्राम की वीडियो और फोटो भी डिलीट कर दिए थे। मंगलवार को वह वापस गुरुग्राम पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। क्या था वह शक, कैसे बनाई प्लानिंग और क्या लगाए शीलू के परिवार ने सन्नी पर आरोप, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए शादी से लेकर मर्डर तक की कहानी… दरवाजे पर ताला, अंदर पड़ी थी लाश
मगर, शीलू के भाई आलोक ने सन्नी का फोन कटते ही परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजन उनके मकान पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। खिड़की पर भी पर्दे लगे हुए थे। इसके बाद मकान मालिक से ताला तुड़वाकर अंदर गए तो शीलू बेड पर मृत पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मंगलवार को गुरुग्राम आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक शीलू के भाई आलोक ने बताई 3 अहम बातें… मामले की जांच कर रही पुलिस
इस बारे में सेक्टर 37 थाने के एसएचओ मंजीत ने बताया कि आरोपी को गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। हत्या को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया जाना है। इसलिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ———————
ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में बहन के साथ अफेयर पर बेस्टफ्रेंड का मर्डर:शराब पिलाकर वायर से गला घोंटा, शव कंबल में लपेटकर नाले में फेंका गुरुग्राम में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक को खूब शराब पिलाई। उसके नशे में होने के बाद इलैक्ट्रिक वायर से उसका गला दबा दिया। (पूरी खबर पढ़ें)