हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने फेक डॉक्यूमेंट से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले एक हॉस्पिटल का भंडाफोड़ किया है। सर्च अभियान में 25 इंस्योरेंस कंपनी से जुड़ी करीब 60 नकली फाइल मिली हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन फाइलों के जरिए ही हॉस्पिटल ने एक करोड़ रुपए से अधिक का फ्रॉड किया है। आरोपी मरीजों की फेक मेडिकल रिपोर्ट, फेक लैब रिपोर्ट और दवाइयों के बिल तैयार करते थे। इन सब बिलों से ही कंपनी से मरीजों के नाम पर रुपए ऐंठते थे। पुलिस ने हॉस्पिटल से जुड़ी एक लैब पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी राजस्थान और 2 हरियाणा के रहने वाले हैं। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… 3 पॉइंट में पढ़िए…पुलिस ने मामले में क्या बताया