गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी आग:आसमान तक फैला काला धुआं; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां

गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 में आसपास बने चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गोदाम धुएं के गुबार में घिर गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान होने की आशंका है। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों गोदाम पूरी तरह चपेट में आ गए और भारी नुकसान की आशंका है। गोदामों के मालिक अलग-अलग हैं। इनमें यूपी निवासी जैद खान का गोदाम शामिल है। इसके अलावा जावेद, शाद, नौशाद, जुबेर, जाहिर, असगर खान और शमशेर खान इन गोदामों को चलाते थे। पुराने फर्नीचर से भरे थे गोदाम सभी गोदाम पुराने और नए फर्नीचर से भरे हुए थे, जिस कारण आग तेजी से फैली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि सटीक कारण की जांच की जा रही है। आग बुझाने में लग रहा टाइम फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी समय लग सकता है क्योंकि फर्नीचर की लकड़ी और अन्य सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील है। अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है, लेकिन गोदामों में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। सड़क पर ट्रैफिक रोका पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। फायर विभाग के साथ-साथ पुलिस भी आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस ने सभी गोदाम मालिकों से पूछताछ शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप बंद किया जिन गोदाम में आग लगी है, उसके बिल्कुल पास ही स्थित नायरा कंपनी का पेट्रोल और सीएनजी पंप है। यहां तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने पंप को बंद करवा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां खड़ी कर दी गई है। ताकि आग को यहां तक पहुंचने से रोका जा सके। वैल्डिंग करते समय लगी आग फायर ब्रिगेड अधिकारी विपिन ने बताया कि फर्नीचर गोदाम में वेल्डिंग स्पॉर्क की वजह से भीषण आग लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां वैल्डिंग की जा रही थी। जिसके स्पार्क की चिंगारी से लकड़ी के सामान में आग फैल गई और चारों गोदाम चपेट में आ गए। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *