गुरुग्राम में महिला क्रू मेंबर से रेप का प्रयास:शोर मचाने पर होटल स्टाफ ने बचाई इज्जत; देहरादून से लौटकर लिया था कमरा

गुरुग्राम जिले में एक महिला क्रू मेंबर के साथ उसके सहकर्मी द्वारा रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता को सेक्टर 29 स्थित एक होटल में स्टाफ ने बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। राशि कम होने से सहकर्मी साथ में रूका पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देहरादून से काम खत्म कर लौटने के दौरान थकान के कारण उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित एक होटल में कमरा लिया। आरोपी सहकर्मी संजीव के पास पैसे न होने के कारण वह भी उसी कमरे में रुका। कुछ देर बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और पीड़िता के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसने पीड़िता के कपड़े उतारने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचा होटल स्टाफ पीड़िता के शोर मचाने पर होटल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। घटना 7 फरवरी को देहरादून से वापसी के दौरान हुई, जब आरोपी ने कथित तौर पर कार को गलत दिशा में चला दिया, जिससे उन्हें बुलंदशहर पहुंचना पड़ा और फिर गुरुग्राम में रुकने का फैसला किया। केस दर्ज कर जांच में जुअी पुलिस सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजीव के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *