गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, UP की जेल से भागा, ₹25 हजार का इनामी

उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल से भागे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश अंकित कुमार उर्फ गुड्डा को गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग भी की, लेकिन मानेसर क्राइम ब्रांच द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से एक बाईक, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। 26/27 फरवरी की रात को क्राइम ब्रांच मानेसर के इंचार्ज उप-निरीक्षक मनोज कुमार को सूचना मिली कि कन्नौज से जेल से भागे हुए 25 हजार रुपए का इनामी आरोपी बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित पचगांव चौक से होते हुए गांव खोह कासन की तरफ जा रहा है। पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली जिस पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम गठित की और पचगांव चौक गोलू होटल के पास गांव कासन जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक बाइक आती दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो बदमाश ने बाइक को गिरा कर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग भी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पैर में गोली लगने से हुआ घायल पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाब में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान अंकित कुमार उर्फ गुड्डा (24) निवासी हजूरापुर जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी गांव खोह, गुरुग्राम बताई। 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश को हॉस्पिटल में दाखिल कराया। आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना मानेसर में केस दर्ज किया गया है। मुठभेड़ में कुल 5 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की तरफ से 3 और पुलिस की तरफ से 2 फायर किए गए। आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) जेल में बंद था। जनवरी 2026 में आरोपी जेल से फरार हो गया था । जिस पर उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *