गुरुग्राम में मोबाइल स्नेचिंग का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार:पुलिसकर्मी को धक्का दिया, कोर्ट में पेश करने के बाद थाने लाया गया

गुरुग्राम में मोबाइल स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिसकर्मी आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद वापस थाने लेकर पहुंची थी। जहां स्नेचर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिसकर्मी उसके पीछे भी भागे, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। सेक्टर-29 थाने में हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल स्नेचिंग के एक मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी के रहने वाले रवि (25) व उसके साथी भीम बस्ती निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया था। एक दिन के रिमांड पर लिया था आरोपियों के खिलाफ 25 फरवरी को मोबाइल स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। जब पुलिसकर्मी उसे कोर्ट से लेकर वापस थाने पहुंचे तो यहां रवि ने मौके का फायदा उठाया और थाने में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। नशा करने का आदी है आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि नशा करने का आदी है और वह अपने साथी आदित्य के साथ मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है। यह दिल्ली से बाइक पर गुरुग्राम आते हैं और यहां स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दोबारा अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *