गुरुग्राम में रेलिंग तोड़कर नाले में गिरा स्कूटी सवार, मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहा था घर

गुरुग्राम में दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति रेलिंग से टकराकर खुले नाले में गिर गया। यह हादसा सेक्टर 37 थाना क्षेत्र में बिस्टेक बिल्डिंग के पास हुआ। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह नाले में गिरे व्यक्ति और स्कूटी को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिरोज गांधी कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। आईएमटी की कंपनी में काम करता था राजेश आईएमटी मानेसर की एचएसजी इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करता था। देर शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। सेक्टर 37 थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर बिस्टेक बिल्डिंग के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे रेलिंग से टकराते हुए खुले नाले में जा गिरे।
वाहन ड्राइवर मौके से फरार आसपास के लोग उन्हें फौरन पारस अस्पताल लेकर गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी है। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पहले भी हो चुका हादसा दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ खुला नाला है। एक साल पहले भी इस नाले में गिरने से एक महिला की मौत हुई थी। हालांकि हाईवे पर लोहे की रेलिंग लगी हुई है, लेकिन यहां पर जाली नहीं लगी, जिसके कारण वाहन चालक नाले में गिर जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही इस बारे में सेक्टर 37 थाना एसएचओ मंजीत का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *