गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या का आरोप, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम जिले के गढ़ी हरसरू में एक 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर रात को उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि बाथरूम में एक इंजेक्शन पाया गया है और उन्हें आशंका है कि जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की मौत के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। 4 महीने पहले की थी लव मैरिज परिजनों ने बताया कि काजल ने 4 महीने पहले ही गाजियाबाद के अरुण शर्मा नाम के युवक से लव मैरिज की थी। वह एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी, जबकि अरुण इसी अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन था। होली से पहले तक वे दोनों बसई में रहते थे और शादी के बाद लड़के ने नौकरी छोड़ दी। होली पर काजल और अरुण के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात से नाराज होकर वह अपने मायके आई थी। पहले काजल अपने मायके गई थी। इसके पीछे-पीछे अरुण भी मायके चला गया। उन्होंने बसई में किराए के कमरे को भी छोड़ दिया था और वह भी गढ़ी हरसरू में पत्नी के साथ उसके मायके में रहने लगा। बुधवार रात को हालत खराब हो गई वहां बुधवार को काजल अपनी भाभी और बहन के पास थी। उसी दौरान अरुण ने उसे नीचे बुला लिया। कुछ देर बाद जब उसकी भाभी नीचे आई तो काजल के नाक से बहता दिखाई दिया और हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया। परिजनों का कहना है कि बाथरूम में एक इंजेक्शन पाया गया है और उन्हें आशंका है कि जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया गया। काजल कानपुर की अरुण गाजियाबाद का रहने वाला आरोपी अरुण मूल रूप से बेहटा हाजिपुर गांव, जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। जबकि काजल का परिवार मूल रूप से कानपुर के बेला गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *