गुरुग्राम में शीतला रोड के बैंक्वेट हाल में भीषण आग:फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

गुरुग्राम में सेक्टर-5 के निकट शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में आज अलसुबह करीब 3:15 बजे भीषण आग लग गई। शादियों के सीजन के चलते हॉल में टेंट सजावट और लाइटिंग की गई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हॉल के आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। आग में फंसे होने की जानकारी नहीं सिविल डिफेंस के इंचार्ज मोहित शर्मा ने बताया घटना की सूचना सुबह 3:30 बजे के आसपास मिली। हमारी टीमों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन पूरी तरह बुझने में समय लग सकता है। किसी व्यक्ति के हॉल के अंदर फंसे होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, क्योंकि आग लगने के समय हॉल खाली था। आग बुझने पर चला जाएगा सर्च अभियान शादी का कार्यक्रम रात में समाप्त हो चुका था। आग बुझने के बाद सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई अनहोनी न हो। हालांकि आग के कुछ देर बाद आसपास घरों में रहने वाले लोग बाहर निकले और बताया की देर रात तक यहां लाइट जलती देखी गई थी। फायर और पुलिस टीमों के सायरन सुनकर उनकी आंख खुली। डेकोरेशन से तेजी से फैली आग प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल गुरुग्राम में शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए लोकप्रिय स्थल है। फायर ब्रिगेड टीम की तरफ से बताया गया कि शादियों का पीक सीजन होने के कारण यहां टेंट, लाइटिंग, डेकोरेशन और अन्य सामग्री भारी मात्रा में लगाई गई थी, जो ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। सिलेंडर में ब्लास्ट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद जोरदार धमाके भी सुने गए, संभवतः गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिकल उपकरणों में ब्लास्ट हुए हैं। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्द ही पूर्ण नियंत्रण पा लिया जाएगा। जांच के बाद आग की सटीक वजह और नुकसान का आकलन किया जाएगा। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *