हरियाणा के गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। उसने मकान के सेकेंड फ्लोर पर फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतक ने 6 माह पहले ही लव मैरिज की थी। मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले इंजीनियर का करीब 20 रुपए साल का पैकेज था। वाइफ भी MNC में काम करती थीं। दोनों अपने खुद के मकान में ही रहते थे। मृतक की पत्नी ने ही इसके बाद अपनी ससुराल और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो बैड पर नहीं था मृतक इंजीनियर शुभम (28) गुरुग्राम के भौण्डसी क्षेत्र में इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शुभम अलवर जिले के दौराला गांव का रहने वाला था। शुभम ने मई में लव मैरिज की थी। तब से दोनों गुरुग्राम में खुद के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, शुभम मंगलवार रात पत्नी के साथ बैडरूम में सोया था। सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो वह बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद घर के अन्य स्थानों पर तलाश करने पर भी नहीं मिला। फिर पत्नी ने सेकेंड फ्लोर पर जाकर देखा तो शुभम फांसी पर लटका हुआ था।
वाइफ ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी शुभम को फंदे पर लटका देख वाइफ ने तुरंत अपनी ससुराल और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भौण्डसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। नहीं मिला कोई सुसाइड नोट पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हांलाकि पड़ोसियों का कहना है कि शुभम का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उसे सुसाइड टेंडेंसी थी। उसको बार बार सुसाइड के ख्याल आते रहते थे। जांच अधिकारी बोले- मोबाइल की जांच कर रहे जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुभम के मोबाइल फोन और कार्यस्थल पर उनके व्यवहार की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिलहाल डिप्रेशन की बात सामने आई है। घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी।