गुरुग्राम में सोमवार रात एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत की खबर है। 10 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है। घटना सिद्रावली स्थित सिग्नेचर सोसाइटी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। एम्बुलेंस भी मौके पर बुला ली गई हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।