गुरुग्राम में स्कूल ड्रेस पहन छात्रा रात में लापता:उम्र 16 साल, इकलौती बेटी, VIDEO में अकेले जाती दिखी; परिवार ने रखा ₹1 लाख का इनाम

हरियाणा के गुरुग्राम में 16 साल की एक छात्रा रात में अचानक घर से लापता हो गई। परिजन सुबह उठे तो वह अपने कमरे में नहीं मिली। उसकी स्कूल ड्रेस भी कमरे में नहीं थी। परिवार ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले परिवार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें वह अकेले जाती दिखी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा स्कूल की ड्रेस पहनकर ही घर से निकली। सड़कों पर वह अकेले ही जाती दिखाई दे रही है। एक फुटेज में मोबाइल पर भी बात करती दिख रही है। पुलिस ने जब उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई तो एक क्लासमेट ने बताया कि छात्रा ने उससे ये कहां था कि मैं यहां बहुत परेशान हो गई हूं। अब मैं यहां रहना नहीं चाहती हूं। क्लासमेट की इस बात से परिवार की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने परिवार की इकलौती बेटी का सुराग देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उधर, पुलिस ने भी छात्रा के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन और बस अड्‌डों के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है। छात्रा नेहा के घर से निकलने के बाद के कुछ PHOTOS.. यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अब जानिए मामले में पुलिस ने क्या कदम उठाए… परिवार बोला- जो सूचना देगा, उसे एक लाख का इनाम देंगे
उधर, परिवार और पुलिस को नेहा के साथ किसी दूसरे के होने की आशंका कम लग रही है। पुलिस मानसिक तनाव, पारिवारिक मुद्दों या अन्य किसी वजह की जांच कर रही है। परिजनों ने नेहा की तलाश में अपील जारी की है। उन्होंने जानकारी देने या नेहा को सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। ————— ये खबर भी पढ़ें…. नाबालिग को किडनैप कर 6 साल लिव-इन में रही महिला:पिता बोले-6 साल की उम्र में बेटे को 2 बच्चों का बाप दिखाया; करनाल में हुई FIR करनाल में एक महिला नाबालिग को किडनैप कर जबरन उसके साथ लिव-इन में रहने लगी। उसके डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी कर युवक को अपने 2 बच्चों का पिता भी घोषित कर दिया। युवक के पिता का कहना है कि बेटे की डेट ऑफ बर्थ 2001 है। जबकि महिला के बच्चों की जन्मतिथि 2007 और 2014 हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *