गुरु तेग बहादर चौक तक सड़क का निर्माण शुरू

जालंधर | नगर निगम ने गुरु रविदास चौक से गुरु तेग बहादर चौक तक सड़क का काम शुरू कर दिया है। मौके पर नगर निगम के जेई पारी दोश ने बताया कि सीवरेज बोर्ड ने यह हिस्सा मैंबरो चौक तक हैंडओवर कर दिया है, जिसके बाद निर्माण आरंभ हुआ। लंबे समय से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बारिश व कीचड़ में आवागमन में परेशानी हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार सीवरेज बोर्ड का शेष काम भी मंजूरी के बाद जल्द पूरा कराया जाएगा। करीब डेढ़ साल से पानी की पाइपलाइन कार्य के कारण तोड़ी सड़क का निर्माण रुका था अब कुछ दिनों में काम पूरा कर सड़क खोलने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *