गृह मंत्री जी, DGP साहब मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों?:सिक्योरिटी कम करने पर बोले पप्पू यादव, एक जाति विशेष के लिए इतनी नफरत क्यों ?

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा में कमी करने पर बिहार सरकार और गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी गिरफ्तारी और सुरक्षा में कटौती अहंकार और बदले की भावना का परिणाम है। जब पहली बार लॉरेंस से जुड़े खतरे की चर्चा सामने आई थी, तब सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई थी और y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। कुछ दिनों बाद बिना स्पष्ट कारण बताए सुरक्षा घटा दी गई। आखिर किस आधार पर मेरी सुरक्षा कम की गई ? लिखित आदेश क्यों नहीं दिया गया ? कई बार डीजीपी को फोन करने के बावजूद कॉल नहीं उठाया गया। एक सांसद का फोन तक नहीं उठाया गया, यह अपमान है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सांसद ने सम्राट चौधरी से अपील करते हुए कहा कि वे जाति विशेष के प्रति नफरत और बदले की भावना से ऊपर उठें। राजनीति अटल और नेहरू जी जैसी होनी चाहिए, जहां मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में सरकार के निशाने पर सिर्फ पप्पू यादव हैं। विपक्ष भी समझौता कर चुका है, लेकिन मैं नहीं करूंगा। विधानसभा में अमर्यादित भाषा सांसद ने आरोप लगाया कि विधानसभा में मेरे बारे में भ्रामक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया। नेताओं से मर्यादा की उम्मीद होती है, लेकिन यहां अमर्यादा दिखाई दे रही है। बंदर के हाथ में नारियल वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी भी सरकार के अहंकार का परिणाम था। आपने दिखा दिया कि आप ताकतवर हैं, लेकिन लोकतंत्र में ताकत जनता की होती है।
नीट, मानव तस्करी और अपराध पर सवाल पप्पू यादव ने नीट प्रकरण और राज्य में कथित रूप से बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि भागलपुर से सासाराम तक मानव तस्करी और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। चार साल, छह साल, ढाई साल की बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। हर दिन एक दर्जन बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। नालायक सरकार, इससे कुछ नहीं होगा। यह मेरी सुरक्षा वापस ले सकते, मुझे डरा सकते किसी को न्याय नहीं दिल सकते है। अगर नेताओं के घर में किसी बहन बेटी के साथ बलात्कार होगा तब क्या होगा। बिहार बहुत गंदी राजनीति करने की जगह, यहां राजनीति बहुत गंदी है। नीट मामले में डॉक्टर सतीश की गिरफ्तारी होनी चाहिए। स्वामी मुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे पप्पू पप्पू यादव ने भाजपा और कुछ धार्मिक संतों को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, भाजपा की बात क्या कहूं, राम रहीम उनके लिए संत हैं, वे राजनीतिक सत्ता के अनुसार उनका उपयोग करते हैं। आशाराम बापू जैसे मामलों में भी राजनीति दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी जैसे मुद्दों पर बाबाओं के बीच बंटवारा हो गया। किसी ने कहा मैं जान दे दूंगा, किसी ने कहा मैं मर जाऊंगा। यह कैसी धार्मिक एकजुटता है ? पप्पू यादव ने आगे कहा कि कई ऐसे बाबा हैं जिन्हें सत्ता का संरक्षण है और उनकी पकड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक बताई जाती है। उन्होंने स्वामी मुक्तेश्वरानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सच्चाई बोलने की हिम्मत जुटाई, लेकिन उन पर सत्ता की ओर से हमला हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि आशुतोष पांडे नामक व्यक्ति ने उन पर 25–30 केस किए हैं। पप्पू यादव ने कहा, हम सबको सनातन, संस्कृति और विरासत की रक्षा करनी है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज बनें और सच्चाई के साथ खड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *