गेस्ट हाउस में तलाकशुदा महिला का शव मिला

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब के पास डाक खाना चौक पर एके गेस्ट हाउस के कमरे से संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान तमन्ना उर्फ मोनिका निवासी पुतलीघर के रूप में हुई है। शव पर किसी भी तरह का चोट का निशान नहीं था और शव बैड पर ही पड़ा हुआ था। थाना बी-डिवीजन एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 32 साल है जो तालाकशुदा थी। उसका पति और बेटा अलग रहते हैं। यह अपने माता-पिता के पास भी नहीं रहती थी। मंगलवार दोपहर गेस्ट हाउस से सूचना मिली कि जब स्टाफ ने चेकआउट के लिए गेट खोलने के लिए कहा तो किसी ने भी नहीं खोला। लॉक तोड़कर खोला गया तो महिला का शव बैड पर था। पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया है। जांच कर रहे हैं। अभी हत्या जैसा कुछ सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *