गैंगरेप के बाद साड़ी से गला घोंटकर महिला का मर्डर:नवादा में खेत में बिना कपड़ों के मिली बॉडी, आरोपी के गार्मेंट्स से हुई पहचान

नवादा में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिलीप यादव और रामस्वरूप राजवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अकेले खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बदमाश पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद खंती से सिर पर मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर महिला की साड़ी की पल्लू से उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना 16 फरवरी(सोमवार) की देर शाम 8 बजे की है। उसी रात में परिवार वालों ने महिला का शव नग्न अवस्था में खेत से बरामद किया था। इसके बाद उन्होंने रेप की बात कहकर थाने में शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया है। हालांकि, अब तक 2 आरोपियों ने रेप की बात कबूल की है। जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी घटना… घर से 500 मीटर दूर महिला के साथ गैंगरेप हुआ मृतक के बड़े बेटे ने बताया, ’16 फरवरी की शाम मेरी मां गेंहू की खेत में काम कर रही थी। हम तीन भाई-बहन भी मां के साथ खेत में थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर मां ने हमलोगों को घर भेज दिया और बोली- मैं एक घंटे में घर आती हूं। इसके बाद खाना बनाकर खिला दूंगी। हम सभी भाई बहन घर के लिए निकल गए। खेत से हमारा घर 500 मीटर की दूरी पर था। रात 10 बजे तक मां घर नहीं आई तो मैंने मां को देखने गया। जैसे ही मैं खेत के पास पहुंचा, मां के कपड़े फटे थे। साड़ी शरीर से हटी हुई थी और सिर से खून निकल रहा था। शव देखकर मैंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।’ महिला की डेड बॉडी से 20 मीटर की दूरी पर मिली खंती नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया, ‘सोमवार की रात हमें एक महिला के नग्न अवस्था में शव होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को मैं घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे इलाके की जांच की। इस दौरान खेत के पास से एक खंती मिली। उसमें खून लगा था। इसके अलावा FSL की टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल, मौके से अंडर गार्मेंट्स, गला घोंटने के लिए इस्तेमाल की गई साड़ी, चप्पल, महिला की चूड़ी और मंगलसूत्र बरामद किया। इसके साथ ही कई साक्ष्य जुटाए।’ SP ने बताया कि मंगलवार की दोपहर महिला के परिजनों ने रोह-गोपालपुर रोड को 5 घंटे तक जाम कर दिया था। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजन द्वारा FIR लिखवाया। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहकर परिजनों को शांत कराया और उन्हें घर भेज दिया। फिंगरप्रिंट से आरोपी तक पहुंची पुलिस नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया, परिजनों ने FIR में गांव के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसी आधार पर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी दिलीप के फिंगरप्रिंट और खंती पर लगे ऊंगली का मिलान किया गया, जो मैच हो गए। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो दिलीप ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने 2 नाम और बताए। इसी के आधार पर पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट किया है। एक नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। दिलीप यादव ने पूछताछ में कबूल कया कि पुराने जमीनी विवाद के कारण महिला की हत्या की गई है। आरोपियों का कहना था, खलिहान के जमीन, बथान में पानी गिराना और जानवर चराने को लेकर 5 सालों से महिला और उसके पति से हमारे घर का विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों परिवारों के बीच लड़ाई होती थी। इसी वजह से हमने महिला के हत्या की योजना बनाई थी। ——– ये भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर में 15 साल की नाबालिग से रेप:शादी समारोह में आए हलवाई ने वारदात को दिया अंजाम, घर से 100 मीटर दूर लहूलुहान मिली मुजफ्फरपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। वह अपने मामा के पड़ोसी के घर शादी समारोह में गई थी। यहां घर से 100 मीटर दूर ले जाकर हलवाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आसपास के लोगों को लड़की झोपड़ीनुमा घर से खून से लथपथ मिली। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *