गैंगस्टर लांडा हरिके ने कराई AAP सरपंच की हत्या:वायरल पोस्ट में दावा- हमारे भाई के नुकसान में गवाही दी थी; तरनतारन में गोलियां मारीं थीं

तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबरिंदर सिंह (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे कत्लकांड से कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गैंगस्टर लखबीर लांडा हरिके ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है, वायरल पोस्ट में गैंगस्टर ने लिखा- आज जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रैलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी सात पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सरे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा। सरपंच हरबरिंदर के चचेरे भाई की बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म हाउस में शादी थी। इसी में दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। इस बीच जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस करने के बाद सोफे पर बैठे तो भीड़ में से एक युवक निकला और उनके पेट और सिर में 4 गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। जर्मनजीत को इलाज के लिए अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगस्टर की वायरल पोस्ट… DSP और SHO सस्पेंड घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी के पास एके-47 जैसा हथियार था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर DGP गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के SHO गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, घटना के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हरबिंदर सिंह गांव ठठियां महंतां के सरपंच थे। उनके 2 बेटे हैं, जिसमें एक 8 साल का और दूसरा 11 साल का है। चचेरे भाई की 2 अहम बातें… मंत्री बोले- गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हरबिंदर सिंह की हत्या के जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अफसरों के साथ मैंने बात कर ली है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो समाज विरोधी लोग हैं, वे यह नहीं देखते कि मारना किसको है? उनके लिए पब्लिक नुमाइंदे हों या अन्य कोई, वे 10-20 हजार के लिए कत्ल कर देते हैं। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच का किसी के साथ कोई मतभेद नहीं था। सुबह भी सरपंच के साथ किसी काम को लेकर बात हुई थी। अगर कोई बात होती तो वह मुझे जरूर बताते। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। इनकी गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा। मजीठिया बोले- CM और डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरपंच की शादी समारोह में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमी ऑटोमैटिक AK-47 और 9mm पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। जब कार्यवाहक DGP राजनीतिक मंचों पर सरकार की तारीफ करते हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था फिर भगवान भरोसे ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति और बॉर्डर एरिया में इस तरह की वारदातों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और कार्यवाहक DGP गौरव यादव तुरंत इस्तीफा दें। SSP सुरिंदर लांबा ने क्या कहा… सरपंच पर दो लोगों ने हमला किया: SSP ने कहा कि सरपंच शादी अटैंड कर रहे थे। उन पर आकर दो लोगों ने हमला किया। अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हुई। दूसरे व्यक्ति ने गोली चलाने वालों का पीछा किया और क्रॉस फायरिंग हुई। इस दौरान दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की चार टीमें छापेमारी में जुटीं: जांच में पता चला है कि सरपंच को किसी तरह की थ्रेट कॉल नहीं आई थी। यह निजी दुश्मनी का मामला लगता है। इसकी जांच की जा रही है। इसकी जांच साइंटिफिक तरीके से की जा रही है। चार टीमें जांच कर रही हैं। हम खुद इस केस की जांच में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *