गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग, एक हफ्ते तक की रेकी

फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। रंगदारी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने एसटीएफ को बताया- लॉरेंस व शुभम लोनकर गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखते थे। हमें लगता था कि हर कोई इनसे डरता है। वीडियो देखकर ही गैंग से जुड़ने का मन बनाया था। इसके बाद प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित के संपर्क में आया। उसी ने हम सबको गैंग में जुड़वाया था। दैनिक भास्कर की टीम आरोपियों के गांव पहुंची। सभी आगरा के बाह तहसील के बिजौली गांव के रहने वाले हैं। सभी आपस में दोस्त है। सभी के घर 100 मीटर की दूरी पर है। भास्कर इन लोगों के गांव का हाल जाना। वहां के हालातों को जाना। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. पहले पढ़िए STF की कार्रवाई
हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने साथ मिलकर ये ऑपरेशन किया है। आरोपियों में 5 आगरा और नोएडा और इटावा के एक-एक निवासी है। आरोपी लॉरेंस गैंग के कहने पर फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे, ताकि रंगदारी वसूली जा सके।
आरोपी आगरा, नोएडा और इटावा के रहने वाले दीपक मेन शूटर, विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था
STF के मुताबिक, दीपक मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी रितिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की। लॉरेंस गैंग के ये मेंबर हरियाणा के झज्जर, आगरा और नोएडा में छिपे हैं। इसके बाद STF और मुंबई पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। 15 फरवरी को झज्जर के मछरौली से मेन शूटर दीपक सहित सनी, सोनू और रितिक को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आगरा और साहिबाबाद (गाजियाबाद) से विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल को भी गिरफ्तार किया गया। अब पढ़िए पकड़े गए आगरा के आरोपियों के बारे में….. गांव बिजौली, 6 आरोपी, 100 मीटर में सबके घर
रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ यूपी एसटीएफ भी लगी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को आगरा एसटीएफ के साथ मिलकर बाह के बिजौली गांव में दबिश दी। यहां से एसटीएफ ने विष्णु नाम के युवक को पकड़ा। विष्णु ही शुभम लोनकर गैंग के शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित के संपर्क में था। उसने ही प्रदीप के कहने पर अपने गांव के रहने वाले लड़कों को गैंग के लिए काम करने को तैयार किया था। उसने ही गांव के दीपक, सनी, सोनू, रितिक को गोलू को तैयार किया। सभी के घर गांव में 100 मीटर के दायरे में हैं। सब एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। आरोपियों ने बताया- हम लोग लॉरेंस व शुभम लोनकर गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखते थे। लगता था कि हर कोई इनसे डरता है। वीडियो देखकर ही गैंग से जुड़ने का मन बनाया। इसके बाद प्रदीप उर्फ गोलू पंडित के संपर्क में आए। प्रदीप भी हमारे गांव का था। उसने ने जयपुर के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग की थी तो उसे इसके एवज में मोटी रकम मिली थी। हमें भी लगा कि फायरिंग करके अमीर बन जाएंगे। मुंबई में रहकर रेकी की
इसके बाद प्रदीप ने ही हम लोगों गैंग में जुड़वाया। हम लोगों का पहला काम रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का दिया गया। फायरिंग करने के लिए हम मुंबई पहुंचे। वहां रहकर हम लोगों ने एक हफ्ते तक रेकी की। फायरिंग के बाद आसानी से कहां से भाग सकते हैं, वो भी देखा। इसके बाद गैंग की ओर से हम लोगों सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल उपलब्ध कराई गई। 31 जनवरी की आधी रात को हम लोगों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। मुंबई से भागकर नोएडा पहुंचे, वहां छिपे रहे
इसके बाद हम लोग सोशल मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के जरिए पुलिस की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। मौका मिलते ही हम लोगो मुंबई छोड़कर निकल आए। विष्णु ने अपने क्षेत्र के रहने वाले जतिन भारद्वाज जो वर्तमान में नोएडा में रह रहा था, उसके घर पर सबको छिपाने की व्यवस्था की। इटावा के विशाल ने भी इनकी मदद की थी। विष्णु के घर पर लगा ताला
विष्णु आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता किसान है। एक भाई गुजरात में काम करता है। विष्णु भी गांव की एक जिम में काम करता था। सोमवार को गांव में विष्णु के घर पर ताला लगा हुआ था। वहीं, रितिक के घर पर भी कोई नहीं था। सोनू के घर पर ताला नहीं था, लेकिन घर पर उसकी दो बहनें थीं। अब गांव में कोई भी इनके बारे में बात नहीं कर रहा है। पकडे़ गए सभी आरोपी 20 से 24 साल के हैं। 10 दिन पहले ही छूटा है प्रदीप
लॉरेंस गैंग के लिए काम करने वाला प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को राजस्थान पुलिस ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था। गांव में चर्चा है कि 10 दिन पहले ही प्रदीप राजस्थान की जेल से जमानत पर बाहर आया है। अभी वो गांव में दिखाई नहीं दिया। प्रदीप ने ही अपने गांव के युवकों को गैंग में शामिल कराया था। जानिए क्या है पूरा मामला?
31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई।
वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोनकर आरजू नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। पोस्ट में लिखा था- अगली बार छाती पर गोली लगेगी
इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।” इसी पोस्ट में आगे लिखा था, “और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।” रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर मिली थी धमकी
वहीं, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया। रणवीर सिंह को एक में हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली। धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हों। पूरी खबर पढ़ें… कौन है शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई?
शुभम लोनकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख “की ऑपरेटिव” माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है। …………… ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *