अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां कुकिंग गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही। बरनाला में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग व्यक्त की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह से दो घंटे लाइन खड़े रहे। वहीं अमृतसर में आज सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। लुधियायान में रमेश कुमार ने बताया कि वह शांति नगर में एक परिचित के पास से सिलेंडर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसका सिलेंडर छीन लिया। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। उधर, भले ही सरकार और प्रशासन यह आश्वासन दे रहे हों कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) ही नहीं आ रहा। सरकार पहले ही केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ही सिलेंडर डिलीवरी का निर्देश जारी कर चुकी है। इसलिए, जो लोग पहले बुकिंग कर चुके हैं, वे एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें भी भरा सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। गैस का भयंकर संकट देखते हुए CM भगवंत मान ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए इंतजाम कर दिए हैं। उन्होंने अपील की कि लोग परेशान न हों। पंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द: महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं, खाली सिलेंडर लेकर घूम रही; दूसरी बोली- 20 साल बाद चूल्हा जलाया LPG गैस संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…